फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वीसी नया

वीसी नया

Mon, 26 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
वीसी नया
एचपीयू में कौन होगा अगला वीसी, संशय बरकरार
विज्ञापन

30 जून को समाप्त हो रहा प्रति कुलपति का कार्यकाल
कार्यकाल समाप्त होने पर कौन देखेगा कुलपति का काम
सरकार की ओर से नई नियुक्ति को लेकर लेकर नहीं स्थिति साफ
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति और प्रति कुलपति दोनों कुर्सियां खाली हो जाएंगी। ऐसे में कौन विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर तैनात होगा, या कौन जिम्मेदारी देखेगा, यह संषय बराबर बना हुआ है। प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान को कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कार्यकाल समाप्त होने पर कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी, का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। उन्हें सेवाविस्तार मिलेगा, या उन्हें ही कुलपति की जिम्मेदारी निभाने का दायित्व सौंपा जाएगा। यह कुछ भी सरकार की ओर से साफ नहीं किया गया है। अब यह बड़ा सवाल है कि आखिर तीस जून के बाद कौन कुलपति के पद पर तैनात होगा, चूंकि सरकार ने अभी तक सर्च कमेटी तक नहीं बनाई है। ऐसे में नई नियुक्ति सर्च कमेटी की रॉय पर होने संभव नहीं है, मगर प्रदेश सरकार पर ही है कि वह किसे कुलपति बनाती है, यह फैसला सरकार के हाथ में ही है। सरकार चाहे तो इसी विश्वविद्यालय के किसी अनुभवी शोध व अन्य अकादमिक एक्सीलेंस वाले शिक्षक को भी कुलपति के पद पर नियुक्त कर सकती है। जैसी की पहले भी चरचा चलती आई है। नियमों के मुताबिक कुलपति चूंकि विश्वविद्याय का मुखिया होता है, तो इस पद को एक दिन भी रिक्त नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में नई नियुक्ति होने की संभावना होगी, वहीं सरकार चाहे तो प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान को सेवाविस्तार देकर पहले की तरह से कार्यकारी कुलपति बनाए रख सकती है। यदि उन्हें सेवा विस्तार न मिला तो, सचिव उच्च शिक्षा भी नई नियुक्ति किए जाने तक कुलपति का कार्य देखने को लगाए जा सकते है। विश्वविद्यालय को पिछले कुलपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद से अपने नए मुखिया का बेसब्री से इंतजार है। ----------

प्रति कुलपति को 24 मई को सौंपा गया था वीसी पद का अतिरिक्त कार्यभार
शिमला। पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की 24 मई को समाप्त हुए कार्यकाल के रोज ही राज्यपाल की ओर से आए आदेशोें में प्रति कुलपति प्रो. चौहान को नए कुलपति की नियुक्ति होने तक अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। एक माह बीत जाने पर भी प्रदेश सरकार ने वीसी पद पर किसकी नियुक्ति होगी यह फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन

----कंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed