फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   60 challan for making fake curfew passes, 27 vehicles seized

हिमाचल: फर्जी कर्फ्यू पास बनाने पर 60 चालान, 27 वाहन जब्त

Thu, 30 Apr 2020 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
60 challan  for making fake curfew passes, 27 vehicles seized
थाना प्रभारी सोलन धर्म सेन नेगी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन में फर्जी कर्फ्यू पास का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। कर्फ्यू पास के दुरुपयोग के भी मामले पुलिस के सामने आए हैं। पुलिस ने शहर में 60 वाहन चालकों को पकड़ा है जो फर्जी तरीके से कर्फ्यू पास बनाकर घूम रहे थे। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने पास के नियमों का उल्लंघन किया है। प्रशासन ने आवश्यक सामान खरीदने के लिए 8 से 12 तक का समय दिया है। इसमें सभी लोग अपने निजी वाहन के बिना खरीदारी करने के लिए बाजार आ सकते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इसमें कर्फ्यू पास लेकर लोग सब्जियां सहित अन्य राशन की खरीदारी के लिए अपने वाहन लेकर बाजार में पहुंच रहे हैं, हालांकि कर्फ्यू की पालना को गश्त पर तैनात पुलिस सभी गाड़ियों की जांच के बाद ही बाजार को आने की अनुमति दे रही है। जबकि इसमें ऐसे भी कई लोग है, जो बिना कारण के कर्फ्यू पास से बाजार में गाड़ी लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को इनमें से कई गाड़ियों के पास की जांच की जिनमें बड़ी संख्या में पासों के फर्जी होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 60 ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान भी काटे हैं। इसके अलावा आदेशों का उल्लंघन करने पर सोलन शहर में 27 वाहन जब्त किए गए हैं।  इसके अलावा विभिन्न आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दंड संहिता के तहत 33 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू के बीच सराहनीय कार्य कर रही पुलिस
सोलन विकास खंड के धर्जा से एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला के परिजनों से सूचना मिली थी कि उक्त महिला को अस्थमा के अटैक के कारण तुरंत अस्पताल लाना आवश्यक है। ऐसे में थाना प्रभारी धर्मसेन नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम धर्जा पहुंचे और महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली चिकित्सीय सहायता से उक्त महिला अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के समय में अनेक मानसिक रोगियों और अन्य को रबौण स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन भी पहुंचाया गया। 


नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई
थाना प्रभारी सोलन  धर्म सेन नेगी ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल कोरोना वायरस के खतरे को सफलतापूर्वक हराने के लिए दिन-रात कार्यरत है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि पुलिस को सहयोग प्रदान करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed