हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहले दिन 59 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल, माइक्रो प्लान के तहत लगीं कक्षाएं
मार्च 2020 के बाद सोमवार से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी नियमित तौर पर कक्षाओं में आए। इससे पूर्व सरकार ने अप्रैल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूलों में बुलाया था। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अप्रैल में कुछ दिनों के लिए नियमित कक्षाएं लगी थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सोमवार को आठवीं से 12वीं कक्षा में 59.33 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी दर्ज करवाई। इन पांच कक्षाओं में पंजीकृत कुल 373761 विद्यार्थियों में से 221747 विद्यार्थी स्कूलों में आए। 10वीं कक्षा में सबसे अधिक 67 फीसदी और आठवीं कक्षा में सबसे कम 48 फीसदी विद्यार्थी आए। पहले दिन स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों की हाजिरी अपेक्षाकृत कम रही। नौवीं कक्षा में 60 फीसदी, 11वीं में 55 और 12वीं कक्षा में 65 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूलों में कक्षाओं की संख्या अनुसार बनाए गए माइक्रो प्लान के तहत कक्षाएं लगाई गईं। प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों पर रोक रही।
ये भी पढ़ें: उपलब्धि: इंग्लैंड की कंपनी में ग्लोबल हैड बनीं हिमाचल की रिचा राणावत
मार्च 2020 के बाद सोमवार से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी नियमित तौर पर कक्षाओं में आए। इससे पूर्व सरकार ने अप्रैल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूलों में बुलाया था। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अप्रैल में कुछ दिनों के लिए नियमित कक्षाएं लगी थीं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद दोबारा से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। बीते दिनों सरकार ने नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन-तीन दिन बुलाने का फैसला लिया। अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए सोमवार से आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।
जिला आठवीं कक्षा नौवीं कक्षा 10वीं कक्षा 11वीं कक्षा 12वीं कक्षा
बिलासपुर 46 43 56 43 58
चंबा 35 55 62 47 61
हमीरपुर 63 68 75 62 59
कांगड़ा 53 59 69 61 72
किन्नौर 76 55 55 48 56
कुल्लू 30 70 78 79 86
लाहौल-स्पीति 64 81 74 63 76
मंडी 57 70 73 53 72
शिमला 46 56 63 51 58
सोलन 32 49 54 42 56
सिरमौर 39 66 84 71 74
ऊना 41 57 64 46 61
कुल 48 60 67 54 65