फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Richa Ranawat of Himachal became the Global Head in the microsoft company of England

उपलब्धि: इंग्लैंड की कंपनी में ग्लोबल हैड बनीं हिमाचल की रिचा राणावत

Mon, 11 Oct 2021 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Oct 2021 09:09 PM IST
सार

हिमाचल के  नूरपुर की एक युवा बेटी रिचा राणावत हैं, जो इंग्लैंड में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अंतर्गत अवांडे कंपनी की ग्लोबल हैड बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। रिचा नूरपुर के कस्बा जसूर से संबंध रखती हैं तथा प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालविका पठानिया व गोविंद पठानिया की बेटी हैं।

विज्ञापन
Richa Ranawat of Himachal became the Global Head in the microsoft company of England
हिमाचल की रिचा राणावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने विभिन्न कार्यों और अलग-अलग क्षेत्रों में देश ही नहीं, बल्कि विदेश में ख्याति प्राप्त की है। इनमें ऐसी ही एक शख्सियत नूरपुर की एक युवा बेटी रिचा राणावत हैं, जो इंग्लैंड में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अंतर्गत अवांडे कंपनी की ग्लोबल हैड बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। रिचा नूरपुर के कस्बा जसूर से संबंध रखती हैं तथा प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालविका पठानिया व गोविंद पठानिया की बेटी हैं। रिचा पूरे विश्व में फैली अपनी कंपनी की विभिन्न शाखाओं में की जाने वाली युवा आईटी दक्ष युवाओं को रखने के कार्य को अंजाम देती हैं। रिचा गत वर्ष इस कंपनी की यूरोप हेड बनी थी। 

विज्ञापन


उनका कंपनी में आईटी क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी पुरुषों के बराबर के लिए विशेष प्रयास किए जाने को सराहा गया है। रिचा ने बताया कि अब उनकी कोशिशों के उचित परिणाम आने शुरू हो गए हैं तथा कंपनी ने उनके प्रयासों को सराहा है।  रिचा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह प्रतिदिन 18 से 20 घंटे का कार्य करती हैं। इसके अलावा वह अपने परिवार तथा 9वीं में पढ़ रही बेटी की पढ़ाई पर भी ध्यान देती हैं। रिचा के अनुसार इंग्लैंड में एक अच्छी बात देखने को मिली है कि वहां लोग योग्यता को अहमियत देते हैं। भारत में कंपनी के काम से आए रिचा एक सप्ताह के अवकाश पर गत दिन अपने गृह कस्बा जसूर में पहुंची तो यहां के सामाजिक संस्थाओं व्यापार मंडल, पंचायत व मार्केट वेलफेयर कमेटी ने उनकी इस उपलब्धि के दृष्टिगत उनका अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed