फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   553 pre fabricated Anganwadi buildings to be built in Himachal, Government gave work to Ropeway Corporation

Anganwadi: हिमाचल में बनेंगे 553 प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन, सरकार ने रोपवे कारपोरेशन को दिया काम

Sat, 04 Jun 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन का यह मॉडल कंपनी ने शिमला के घणाहट्टी के पास गनेयुग नेहरा पंचायत में बनाया है। इसी तर्ज पर अन्य भवन बनेंगे।  इन भवनों के लिए वित्त विभाग ने लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 

विज्ञापन
553 pre fabricated Anganwadi buildings to be built in Himachal, Government gave work to Ropeway Corporation
प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 553 प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन बनेंगे। इन्हें बनवाने का काम रोपवे कारपोरेशन को दिया गया है। कारपोरेशन इसे खुद नहीं बनाएगा, बल्कि आगे निजी कंपनी से बनवाएगा। निजी कंपनी को काम टेंडर लगाकर दिया जाएगा। टेंडर 13 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। हालांकि एक कंपनी की ओर से बनाए गए मॉडल से सरकार संतुष्ट है। इसलिए यह मॉडल चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि अभी टेंडर आमंत्रित किए हैं। किसी कंपनी को टेंडर दिया नहीं है, तो एक कंपनी का मॉडल कैसे सरकार को पसंद आ रहा है। प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन का यह मॉडल कंपनी ने शिमला के घणाहट्टी के पास गनेयुग नेहरा पंचायत में बनाया है।

विज्ञापन


इसी तर्ज पर अन्य भवन बनेंगे।  इन भवनों के लिए वित्त विभाग ने लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। एक भवन बनाने की लागत करीब 12.50 लाख रुपये के आसपास आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट भाषण में भी 1,000 आंगनबाड़ी भवन बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में कई आंगनबाड़ी केंद्र या तो किसी के घर या आंगन या फिर किराये के भवनों में चलाए जा रहे हैं। प्रदेश रोप-वे एंड रैपिट टांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अजय शर्मा ने कहा कि रोपवे कारपोरेशन ने टेंडर लगाए हैं। कम कीमत से भवन बनाने वाली और पात्र कंपनी को यह काम दिया जाएगा।
विज्ञापन


चुनावी वर्ष के चलते बनेंगे प्री फेब्रिकेटिड भवन 
 पक्के भवन बनाने के बजाय प्री फेब्रिकेटिड भवन की क्या जरूरत पड़ी? अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि चुनावी वर्ष की व्यस्तता में सरकार के लिए एक साथ कंक्रीट के आंगनबाड़ी भवन बनाना आसान नहीं हैं। प्री फेब्रिकेटिड भवन कम लागत वाला और कम समय में बनने वाला है। इसलिए सरकार ने यह आसान तरीका ढूंढा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने इन भवनों को बनाने का काम रोपवे कारपोरेशन को सौंपने का फैसला लिया है। इन्हें बनाने का काम वही देखेगा।
- संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed