फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   55 feet effigy of Ravana will be burnt in Summerhill

Shimla News: समरहिल में 55 फुट जाखू में 45 फुट रावण के पुतले का होगा दहन

Wed, 02 Oct 2024 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन होगा। वहीं, हनुमान मंदिर जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा। 

विज्ञापन
55 feet effigy of Ravana will be burnt in Summerhill
Dussehra 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में दशहरे पर समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन होगा। बाहरी राज्यों से आए कारीगर रावण के 55 फुट ऊंचे पुतले को तैयार करने में जुटे हैं। इसके साथ ही कुंभकरण का 50 और मेघनाद का 45 फुट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


शिव बावड़ी हादसे के चलते नहीं मनाया था दशहरा पर्व
पिछले साल 14 अगस्त को हुए शिव बावड़ी हादसे के चलते दशहरा पर्व नहीं मनाया था। इस साल दशहरा पर्व मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही खेल, सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति समरहिल की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में 7 से 12 अक्तूबर तक दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा
हनुमान मंदिर जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा। मेघनाद का 40 और कुंभकरण का 35 फुट ऊंचा पुतला होगा। इससे पहले आतिशबाजी की जाएगी। प्रशासन की ओर से मंदिर में दशहरे की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जाखू मंदिर को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है। इसके साथ ही गेंदे के फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की जाएगी। दशहरा 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, गणपति के साथ बजरंगबली की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 4:00 बजे मंदिर कपाट खुल जाएंगे। पूजा- अर्चना के बाद हवन होगा। सुबह 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। शाम 5:30 बजे पूजा-अर्चना के बाद रावण दहन होगा। एसडीएम शहरी भानु गुप्ता ने बताया कि जाखू मंदिर में दशहरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एचआरटीसी चलाएगा स्पेशल टैक्सियां
एसडीएम शहरी भानु गुप्ता ने बताया कि दशहरे पर 12 अक्तूबर को हनुमान मंदिर जाखू के लिए एचआरटीसी की स्पेशल टैक्सियां चलाई जाएंगी। शहर और उपनगरों से निगम की 14 टैक्सियों की लोगों को सुविधा मिलेगी। छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, पुराना बस अड्डा, ढली टनल, हाईकोर्ट, संजौली, टॉलैंड, रिटीज से सुबह 9:00 बजे से टैक्सियां चलेंगी। देर शाम तक लोगों को टैक्सियों की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed