{"_id":"5bd872b6bdec22693d12143e","slug":"517-police-personnel-promoted-to-the-post-of-honorary-assistant-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मानद सहायक उप निरीक्षक बने 517 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मानद सहायक उप निरीक्षक बने 517 पुलिस कर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 352 मानद मुख्य आरक्षियों और 165 मुख्य आरक्षियों को दिवाली से पहले सौगात दी है। मुख्यालय ने सभी 517 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देते हुए मानद सहायक उप निरीक्षक पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी के निर्देश पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए। कुछ समय पहले पुलिस मुख्यालय ने लंबे समय तक प्रमोशन का इंतजार कर रिटायर होने वाले पुलिस कर्मियों को सौगात देने के लिए एक प्रस्ताव सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
इसके बाद जयराम मंत्रिमंडल ने 32 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले मानद मुख्य आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति देकर मानद सहायक उप निरीक्षक बनाने की मंजूरी दी थी। इसके बाद से पुलिस कर्मी पदोन्नति के आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन