{"_id":"5b86d4ae42c792463f794d57","slug":"51535562926-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पास, शिक्षा मंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पास, शिक्षा मंत्री से मुलाकात
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे गए अभिभावक
स्कूल बस पास मंहगा करने का किया विरोध
मंत्री से बोले वापस करवाओ मनमानी बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला के निजी और कान्वेंट स्कूलों के बच्चों के लिए एचआरटीसी की ओर से चलाई जा रही स्कूल बसों के पास की दरें पचास फीसदी बढ़ाने पर नाराज अभिभावक रोष जताने बुधवार को शिक्षा मंत्री और शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज के घर पहुंच गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने मंत्री से कहा कि एचआरटीसी ने सिर्फ शिमला की स्कूल बसों के बस पास की दरें बढ़ाई हैं, जो शहर के लोगों के साथ अन्याय है। अभिभावकों ने मंत्री से तुरंत बस पास की दरों में की गई बढ़ोतरी वापस करवाने की गुहार लगाई। सुरेश भारद्वाज ने तुरंत एचआरटीसी के संबंधित अधिकारी और बीओडी के सदस्यों को फोन कर पास की दरों में एकमुश्त 50 फीसदी बढ़ोतरी का कारण पूछा। भारद्वाज ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि वह परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से निजी तौर पर बात कर इस फैसले को वापस लेने का प्रयास करेेंगे। नगर निगम शिमला के पूर्व पार्षद सुशांत कपरेट ने कहा कि एचआरटीसी शिमला शहर के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। स्थानीय विधायक से शहर के लोगों को न्याय दिलाने का आग्रह किया गया है। अगर बस पास की बढ़ी दरें वापस नहीं ली जाती हैं तो माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। इस मौके पर प्रेम कृष्ण जस्टा, प्रमोद धलटा, सोमेश्वर सोफरा, सुशील चौहान, सुरेश कुमार, बबीता जस्टा, रेणू शर्मा, सुजाता भरौटा, सीमा, सरला, वंदना, कविता, रेखा, ममता शर्मा, कांता, पूनम, सपना, नीतू, सुनीता, नीरज, पिंकी, रंजना, मंजू, कल्पना, किरण, कृष्णा, रुचि, अनीता, सविता, सुष्मिता, रोमा, सरोज, अंजू, रीना चौहान सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।