फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिमगिरी आश्रम

हिमगिरी आश्रम

Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हिमगिरी आश्रम
2.30 करोड़ से बनेगा हिमगिरी कल्याण आश्रम का छात्रावास
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने क्वारा में रखी आधारशिला
निर्माण को शिक्षा मंत्री ने दिया एक माह का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को एपी गोयल विश्वविद्यालय शिमला के समीप क्वारा में हिमगिरी कल्याण आश्रम छात्रावास की आधारशिला रखी। यह छात्रावास 2.30 करोड़ से निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने छात्रावास के निर्माण के लिए अपने एक माह का वेतन दान करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमगिरी कल्याण आश्रम राज्य में जरूरतमंदों को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक तथा अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रयास कर रही है। समाज में कुछ लोग ही सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होंने छात्रावास के निर्माण के लिए दो बीघा भूमि दान करने के लिए कानू देवी को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए भूमि दान करने के लिए स्थानीय लोगों को आगे आना चाहिए। राज्य सरकार सड़क निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि क्वारा गांव में शीघ्र जलापूर्ति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इन छात्रावासों से उत्तीर्ण हुए 430 विद्यार्थी आज सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमगिरी कल्याण आश्रम गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को रहने की सुविधाएं खाना तथा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। 1999 में हिमगिरी कल्याण आश्रम को शिमला में स्थापित किया गया था तथा आश्रम के अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रथम हिमगिरी कल्याण आश्रम 1985 में सोलन में स्थापित किया गया था। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि इस महान कार्य में सहायता प्रदान करना मानवता के प्रति एक महान सेवा है। विनती शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 91 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में महापौर कुसुम सदरेट, भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजीवन सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed