{"_id":"5ae360244f1c1b9d098b6c35","slug":"51524850724-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्\nथ्य महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास् थ्य महकमा
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसबीवाई में मिलेगा पांच लाख तक का कवर
अशिक्षित और अक्षम लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना के तहत अशिक्षित और अक्षम लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना के आधार पर डी 1 से लेकर डी 7 तक के लोग इसमें शामिल होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. नीरज मित्तल ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के शुरू होने के बाद ही पात्र लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। लिहाजा, 30 अप्रैल को पंचायतों में करवाई जाने वाली ग्राम सभा में 2011 की जनसंख्या के आधार पर पात्र लोगों को सभा में आकर अपना राशन कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा। इसी स्कीम के तहत शुक्रवार को आयुष्मान दिवस के संबंध में जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने डिप्टी उपायुक्त देवश्वेता बानिक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज, प्रोग्राम ऑफिसर डीआरडीए सुरेश कुमार सिंघा, डॉ. प्रियंका पंडित और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज योजना के तहत 30 अप्रैल को हर ग्राम सभा में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। योग्य परिवारों को लाभ लेने के लिए 30 अप्रैल को करवाई जाने वाली ग्राम सभा में मौजूद रहना होगा। इसमें परिवार के लोगों को अपना राशनकार्ड और मोबाइल नंबर भी देना होगा। डाटा जब एंटर होगा, उसके बाद ही आयुष्मान स्कीम को लांच किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक तीस हजार, पौने दो लाख रुपये तक का कवर सरकार की ओर से दिया जाता है। लेकिन पांच लाख रुपये तक की सुविधा मिलने से लोगों को सीधा लाभ होगा।