फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बुकिंग के सप्ताह बाद भी नहीं मिल रही गैस

बुकिंग के सप्ताह बाद भी नहीं मिल रही गैस

Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुकिंग के सप्ताह बाद भी नहीं मिल रही गैस
शिमला। राजधानी में घरेलू रसोई गैस का संकट गहरा गया है। लोगों को इन दिनों गैस की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सिलेंडर न मिलने के कारण लोग परेशान हैं। उपभोक्ता बार-बार एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि मौजूदा समय में एक हजार घरेलू गैस सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। जबकि, दूसरी ओर घर-द्वार तक सिलेंडर की सप्लाई देने वाले मजदूर भी छुट्टी पर हैं। बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी सहित आसपास के लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

इन दिनों लोग एजेंसियों में गैस सिलेंडर की सप्लाई न आने को लेकर एजेंसियों में संपर्क भी साध रहे हैं। एजेंसियां भी एक सप्ताह में सप्लाई देने का दावा कर रही हैं। बावजूद इसके एक सप्ताह बाद सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में शहर के लोग घरेलू गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद बुकिंग तो करवा रहे हैं, लेकिन तय समय के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। शुक्रवार तक शहर में लोगों को दिए जाने वाले घरेलू गैस सिलेंडर का बैकलॉग एक हजार के करीब पहुंच गया था। लेकिन एक साथ इस बैकलॉग को पूरा करना चुनौती से कम नहीं होगा। रोजाना सैकड़ों की तादाद में गैस सिलेंडरों की बुकिंग शहर में हो रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को सप्लाई देरी से मिलने की संभावना है। उधर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने को लेकर शिकायत मिली थी। दो से तीन दिनों के भीतर शहर के सभी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई बांट दी जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
तो इसलिए नहीं पहुंचा सिलेंडर
एजेंसी में काम करने वाले मजदूर इन दिनों वोटिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने-अपने गृह क्षेत्र गए हुए हैं। ऐसे में इनके न होने के कारण घरेलू गैस सिलेंडर लोगों के घर-द्वार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार तक यह मजदूर काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन भी हो गए
शिमला के तेजिंद्र और मोनिका ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह घरेलू गैस सिलेंडर बुक किया था। एजेंसी में पूछने पर एक सप्ताह का समय दिया गया था। लेकिन, अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। इसके कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


खाना तक पकाने की हो रही समस्या
घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण खाना पकाने की समस्या सबसे बड़ी है। लोगों को घरों में हीटर और इंडक्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे बिजली की खपत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed