{"_id":"59971d864f1c1b6e438b4960","slug":"51503075718-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रेस क्लब ऑफ शिमला ने पीएनबी के सहयोग से शुक्रवार को जाखू मंदिर के समीप पौधरोपण किया। यहां बान और देवदार के 75 पौधे रोपे गए। पीएनबी के अंचल प्रबंधक डॉ. राकेश गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंचल प्रबंधक ने क्लब के सदस्यों से बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया। उप अंचल प्रबंधक आरके शर्मा, उपमहाप्रबंधक पीएस गणपति मंडल प्रमुख दीपक कुमार और प्रेस क्लब की ओर से उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर, महासचिव अनिल हेडली, कोषाध्यक्ष पंकज राक्टा, कार्यकारी परिषद सदस्य उज्ज्वल शर्मा, देवेंद्र हेटा, शिशु शर्मा शांतन, उमेश आदि मौजूद रहे। प्रेस क्लब के सदस्यों के अलावा बाहरी लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा के स्कूली छात्रों ने भी पौधरोपण किया। प्रिंसिपल बाला राठौर ने बताया कि इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी खंड शोघी से ओमप्रकाश मौजूद रहे। यहां पर सौ पौधे रोपे गए। स्कूली छात्र एवं छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिज्ञा ली। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायना ने भी वन महोत्सव मनाया। उन्होंने हड़ो गांव में देवदार के 80 पौधे रोपे। प्रिंसिपल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वन विभाग के गार्ड संदीप मेहरा ने बच्चों को वन महोत्सव पर जानकारी दी।