फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 KW solar power plant commissioned in Dharech, inaugurated by CM

Shimla News: धरेच में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू, सीएम ने किया शुभारंभ

Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
500 KW solar power plant commissioned in Dharech, inaugurated by CM
जिले की पहली ग्रीन पंचायत बनीं धरेच, विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं
विज्ञापन

संयंत्र से प्रतिवर्ष 28 लाख रुपये की होगी नियमित आय
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के गांव धरेच में 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही धरेच पंचायत जिले की पहली ग्रीन पंचायत बन गई है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के दौरे के दौरान चियोग बाईपास का उद्घाटन और क्षेत्र की संपर्क सड़कों चटोग वाया मंडा, क्यार नाला शरोग, नहोग कणाशी रोड और सामुदायिक भवन धरेच का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चियोग में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2025 को आरंभ किया था और इसे 30 मार्च 2026 को विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि करीब सवा साल के रिकार्ड समय में इस परियोजना को तैयार करके समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सौर परियोजना से प्रतिदिन करीब 3000 यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जबकि वार्षिक उत्पादन करीब 8 लाख यूनिट रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड इस बिजली को 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगा। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि पंचायत को भी प्रतिवर्ष लगभग 28 लाख रुपये की नियमित आय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्राप्त राजस्व में से 30 प्रतिशत राशि पंचायत के विकास कार्यों, 20 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण, 20 प्रतिशत राज्य सरकार, 10 प्रतिशत हिम ऊर्जा तथा 20 प्रतिशत संचालन एवं रख-रखाव के लिए हिम ऊर्जा को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सौर ऊर्जा परियोजना को जनता को समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरे के दौरान उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, एसएसपी गौरव सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश जागटा, सोहन सिंह, संजय भारद्वाज, राजेश कंवर, बलदेव ठाकुर, वीरेंद्र बबलू, प्रियदर्शनी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



चियोग स्कूल में शुरू होंगी सीबीएसई की कक्षाएं
सीएम सुक्खू ने कहा कि चियोग स्कूल में अगले सत्र से सीबीएसई की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। स्कूल भवन को साढ़े पांच करोड़, क्षेत्र में 66 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के लिए 16 करोड़, धरेच के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना स्वीकृत करने की घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि फागू धरेच सड़क के सुधारीकरण के लिए नाबार्ड की ओर से 15 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इससे पहले सीएम सुक्खू ने जैईश्वरी माता धरेच के मंदिर में शीश नवाया और सराय के निर्माण के लिए एक करोड़ देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article