एचआरटीसी में 500 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम में अनुबंध आधार पर चालक के 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 120 पद बैकलाग के हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई है जबकि जनजातिय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 मई 2015 है। सफल उम्मीदवारों को 6000+1200 रुपए वेतनमान दिया जाएगा।
यह रहेगी आयु सीमा
आवदेक की आयु 1 जनवरी 2015 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और जनजाति आवेदकों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदक के पास हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
यह होगी योग्यता
आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। हिमाचल सरकार के मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। आवेदक के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए जो कि सार्वजनिक बस सेवा चलाने के लिए मान्य हो। आवेदक के पास तीन साल का ड्राइविंग अनुभव भी होना चाहिए। आवदेक की लंबाई 160 सेंमी होनी चाहिए।
वेबसाइट से डाऊनलोड करें आवेदन फॉर्म
इच्छुक उम्मीदवार www.hrtc.gov.in साइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाऊनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा निगम के सभी मंडलीय और क्षेत्रीय कार्यालयों से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
यहां जमा करें आवदेन फॉर्म
आवेदक को शुल्क के तौर पर 200 रुपए की नकद राशि आवेदन पत्र के साथ संबंधित मंडलीय या क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करवानी होगी। शुल्क न देने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र पर मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
प्रार्थी को इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक आरएन ने बताया कि 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।