{"_id":"6102612cc2714b16f6092dd1","slug":"500-crore-rupee-losses-due-to-heavy-rain-and-floods-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मानसून सीजन में अब तक 502 करोड़ का नुकसान, अभी भी चार फीसदी कम बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मानसून सीजन में अब तक 502 करोड़ का नुकसान, अभी भी चार फीसदी कम बरसे बादल
Thu, 29 Jul 2021 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:35 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बावजूद मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 13 जून को मानसून ने प्रवेश किया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हणोगी के पास खोती नाला में मलबे में दबे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। 502 करोड़ की चल अचल संपत्ति आपदा के चलते ध्वस्त हो गई। 152 लोगों ने सड़क हादसों से लेकर भूस्खलन, बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते जान गंवाई। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अकेले पीडब्ल्यूडी विभाग को 347 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 147 करोड़, ऊर्जा विभाग को 57 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
575 लाख का मौद्रिक नुकसान भी दर्ज किया गया। भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ के चलते 14.6 लाख की फसल भी बरबाद हो गई। 515 कच्चे व पक्के घरों और दुकानों, गायों के 379 शेड को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान 393 पशु-पक्षिओं की भी मौत हुई। भूस्खलन से सबसे ज्यादा 21 लोगों की जान गई। इनमें भी कांगड़ा और किन्नौर में दस व नौ, जबकि शिमला में दो लोगों की मौत हुई। बाढ़ व बादल फटने की घटना से लाहौल-स्पीति में सात और चंबा में दो लोगों की जान चली गई। डूबने से कांगड़ा में आठ, कुल्लू में तीन, लाहौल-स्पीति, शिमला, हमीरपुर व एक-एक, जबकि कुल्लू, मंडी में तीन-तीन और बिलासपुर में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मानसून सीजन में अभी भी चार फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बावजूद मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 13 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 333.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि के लिए सामान्य बारिश 346.3 मिलीमीटर को माना गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिला के अलावा अन्य जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे हैं। कुल्लू जिले में अभी तक सबसे अधिक सामान्य से 56 फीसदी, कांगड़ा में 16, हमीरपुर और मंडी में एक-एक फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। उधर, बिलासपुर में 6 फीसदी, चंबा में 36, किन्नौर में 10, लाहौल- स्पीति में 53, शिमला में एक, सिरमौर-ऊना में छह और सोलन में सात फीसदी कम बादल बरसे हैं।