फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 percentage accupancy in shimla hotel

हिल्सक्वीन के होटलों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी

Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
50 percentage accupancy in shimla hotel
शिमला में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बारीश होती रही। रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : SHIMLA CITY
आज सैलानियों की संख्या बढ़ने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर शुक्रवार को हिल्स क्वीन शिमला के होटलों में करीब 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। मैदानी इलाकों से सैलानियों ने शिमला का रुख किया। शनिवार को भी सैलानियों की आमद बढ़ने की संभावना है।
मौसम के रुख में आए बदलाव के बाद बीते हफ्ते के मुकाबले इस बार सैलानियों की आवाजाही में कमी आई है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से सैलानियों के शिमला पहुंचने का क्रम जारी है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले कुछ दिन में और सैलानियों के शिमला आने की उम्मीद है। शुक्रवार को शिमला पहुंचे सैलानियों ने कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का भी रुख किया। शहर के मालरोड और रिज मैदान पर भी दिन के समय सैलानियों की खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास स्थित बहुमंजिला पार्किंग के ज्यादातर फ्लोर गाड़ियों से भरे रहे। शाम के समय निचले दो फ्लोर खाली हो गए। सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शुक्रवार को दोपहर के समय भीड़ रही, लेकिन दोपहर बाद भीड़ छंट गई। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बीते सप्ताह के मुकाबले इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद में कमी आई है, शुक्रवार को शहर के होटलों में करीब 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed