फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   50 crore loss to truck operators of Darlaghat Solan, 25 crore installments of banks stuck

Cement Plant: डेढ़ लाख लोगों की रोजी-रोटी का संकट खत्म, सड़कों पर फिर दौड़ेंगे ट्रक

Tue, 21 Feb 2023 10:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Feb 2023 10:37 AM IST
सार

फैक्टरियां बंद होने से ट्रक चालक बाहरी राज्यों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। अब फैक्टरी शुरू होने से उनकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी। साथ ही मेकेनिक और ढाबे पर काम करने वालों का काम भी पटरी पर लौटेगा।

विज्ञापन
50 crore loss to truck operators of Darlaghat Solan, 25 crore installments of banks stuck
बरमाणा सीमेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्लांट बंद होने से 20 हजार परिवार प्रभावित हुए और करीब डेढ़ लाख लोगों की रोजी रोटी पर संकट बना था। अब 68 दिन बाद एक बार फिर ट्रक सड़कों पर चलना शुरू हो जाएंगे। हजारों कामगार और छोटे कारोबारी अपने काम पर लौटेंगे। फैक्टरियां बंद होने से ट्रक चालक बाहरी राज्यों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। अब फैक्टरी शुरू होने से उनकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी। साथ ही मेकेनिक और ढाबे पर काम करने वालों का काम भी पटरी पर लौटेगा। हालांकि जो नुकसान लोगों को हुआ है, उसे पूरा करने में काफी समय लगेगा।

विज्ञापन


बरमाणा सीमेंट फैक्टरी में पूर्व सैनिकों और बीडीटीएस के 3800 ट्रक चलते हैं। इन ट्रकों से हजारों परिवारों की रोजी रोटी चलती है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से करीब डेढ़ लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। फैक्टरी के पांच किलोमीटर के दायरे में काम करने वाले मेकेनिक, ढाबे वाले और छोटी दुकानें करने वाले लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पेट्रोल पंप पर भी ट्रक ऑपरेटरों के तेल का कर्ज करोड़ों  में है।   
विज्ञापन


डीसी पंकज और विधायक धर्माणी ने निभाई अहम भूमिका
 बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा और अदाणी समूह में सीमेंट ढुलाई के किराये को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने में बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय और घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी का बड़ा योगदान रहा है। सीमेंट विवाद शुरू होने के बाद से लेकर अभी तक दोनों ने अपने स्तर पर कई बार अदाणी समूह और ऑपरेटरों के साथ बैठक की। सोमवार को हुई बैठक, जिसमें सीमेंट विवाद का हल निकला है, उसमें भी दोनों का ही अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट विवाद शुरू होने के बाद दूसरे दिन से उपायुक्त पंकज राय ऑपरेटरों और अदाणी समूह के साथ बैठक कर विवाद को सुलझाने की कोशिश करने लगे थे। उपायुक्त ने 17 फरवरी को फिर से अदाणी समूह,ऑपरेटरों की बैठक बुलाई। साढ़े छह घंटे की बैठक के बाद अदाणी समूह वही दाम माल ढुलाई के देने को तैयार था, जो सोमवार को तय हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed