फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 boxes of country liquor recovered from a residential house in Brang, Dharampur

Mandi: धर्मपुर के ब्रांग में रिहायशी मकान से 50 पेटी देसी शराब बरामद

Wed, 12 Jun 2024 12:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 12:18 PM IST
सार

मंडी क्षेत्र के ब्रांग में धर्मपुर पुलिस ने एक रिहायशी मकान से देसी शराब की 50 पेटी बरामद की है। 50 पेटियों में कुल 600 बोतल शराब देसी मार्का ऊना नंबर वन पाई गईं। 

विज्ञापन
50 boxes of country liquor recovered from a residential house in Brang, Dharampur
ब्रांग में रिहायशी मकान से 50 पेटी देसी शराब बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र के ब्रांग में धर्मपुर पुलिस ने एक रिहायशी मकान से देसी शराब की 50 पेटी बरामद की है। 50 पेटियों में कुल 600 बोतल शराब देसी मार्का ऊना नंबर वन पाई गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि आखिर यह शराब की खेप कहां से लाई थी। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस थाना की एक टीम मंगलवार शाम को गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ब्रांग में एक व्यक्ति ने अपने रिहायशी मकान में शराब की खेप रखी हुई है।

विज्ञापन


इस पर टीम ब्रांग पहुंची और आरोपी के मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर की निचली मंजिल में कमरा खुलवाया तो वहां शराब की खेप बरामद हुई। गिनती करने पर 50 पेटी देसी शराब मिली। शराब के संदर्भ में सुनील कुमार कोई भी परमिट पुलिस को पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज दिया। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि केस दर्जकर लिया गया है। जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबार को लेकर जनता पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed