फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5 people in every panchayat to receive disaster management training: Rathore

हर पंचायत में 5 लोगों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण : राठौर

Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
5 people in every panchayat to receive disaster management training: Rathore
हर व्यक्ति को सुरक्षित करना प्राथमिकता
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की मानसून सीजन में आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने की।


दीपक राठौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पंचायत में कम-से-कम पांच व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाए और इसको लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चर्चा कर प्रदेश भर की सभी पंचायतों में यह व्यवस्था लागू करने की बात कही। उन्होंने हर व्यक्ति को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने आपदा से निपटने की तैयारियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एक मोबाइल एप विकसित कर रहा है। इससे आपदा की स्थिति में घटनास्थल की सटीक जानकारी कुछ ही सेकंड में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र तक उपलब्ध होगी। डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि शिमला को अधिक सुरक्षित एवं आपदा सहनशील बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आपदा जोखिम न्यूनीकरण, त्वरित राहत एवं बचाव तथा आवश्यक सेवाओं की शीघ्र एवं निर्बाध बहाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में समेज त्रासदी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से सुनील एवं विनोद, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम मंजीत शर्मा, एसडीएम सनी शर्मा सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article