फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4th class student rohit drowned in Dam in Hamirpur himachal pradesh

चेकडैम में डूबकर चौथी के छात्र की मौत, स्कूल से घर लौट रहा था रोहित

Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
4th class student rohit drowned in Dam in Hamirpur himachal pradesh

स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौट रहे चौथी कक्षा के छात्र की चेकडैम में डूबकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सुजानपुर की ग्राम पंचायत रि के झलेड़ गांव में हुआ है। हादसे के वक्त छात्र अकेला था।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि पांव फिसलने से छात्र चेकडैम में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था

4th class student rohit drowned in Dam in Hamirpur himachal pradesh

पुलिस के अनुसार रोहित (10) पुत्र प्रवीण कुमार बीते शनिवार दोपहर स्कूल में छुट्टी के बाद घर के लिए निकला। उसके सहपाठी आगे निकल गए और वह अकेला रह गया। जब वह अपने सहपाठियों के साथ घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके सहपाठियों से पूछताछ कर तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान स्कूल से घर के रास्ते में पड़ने वाले चेकडैम में रोहित का शव मिला। रोहित घर का इकलौता चिराग था। रोहित के पिता शराब ठेके पर सेल्समैन हैं जबकि माता गृहिणी हैं। सुजानपुर थाना प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed