फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   48 players will participate in national games.

नेशनल खेलेंगे सूबे के 48 खिलाड़ी

Mon, 22 Sep 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 22 Sep 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
48 players will participate in national games.

राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में 11वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी राजकुमार और सेवानिवृत्त जीएम जयगोपाल शर्मा मुख्यातिथि थे। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे 48 खिलाड़ी दिसंबर में हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेेंगे। बाबा बाल महाराज ने प्रतियोगिता में सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा सहित शर्मा उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में दस जिलों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 8 से 11 वर्ष तक लड़कों के वर्ग में सोलन के चंदन भट्टाचार्य, अभय गर्ग प्रथम, शिमला के दीपक एवं सोलन के लखविंद्र द्वितीय, सिरमौर के वीरपाल सिंह एवं सूरज शर्मा तृतीय। लड़कियों में सोलन की कोमल, खुशी प्रथम, सोलन की आंचल, रेशमा द्वितीय व सोलन की सिरमन और यशिका तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से 14 वर्ष लड़कों में सोलन के निखिल, शिमला के अनुज प्रथम, लड़कियों में सोलन की अंचल, ऊना की ज्योति प्रथम। 14 से 17 लड़कों में सिरमौर के जसकिरत व साहिल प्रथम, लड़कियों में ऊना की रितु प्रथम रहीं। 17 से 21 लड़कों में सोलन के कुलजीत, कांगड़ा के निशाह और लड़कियों में सोलन की जोगिता प्रथम। 21 से 25 लड़कों में कांगड़ा के धर्मेंद्र ने प्रथम।
25 से 35 लड़कों में मंडी के राकेश, लड़कियों में अनुजा प्रथम रहीं। 35 वर्ष से अधिक लड़कों में सोलन के सुनील, लड़कियों में सोलन की अनुराधा प्रथम रहीं। खिलाड़ियों को बाबा बाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

प्रांतीय सचिव योगाचार्य रमन, कोषाध्यक्ष कपेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलजीत, मीनाक्षी, विमला, तपेश, पवन, विकास, सुनील, चेतन, माधवानंद, मुकेश, मुनीश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed