{"_id":"5f4d21040a70b26f0e684cb2","slug":"48-candidates-for-youth-congress-election-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस चुनाव : 48 दावेदार मैदान में, सबसे ज्यादा सदस्य जोड़ने वाला बनेगा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस चुनाव : 48 दावेदार मैदान में, सबसे ज्यादा सदस्य जोड़ने वाला बनेगा अध्यक्ष
Mon, 31 Aug 2020 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन 48 दावेदारों ने मैदान में ताल ठोकी है। इनमें 10 युवतियां भी हैं। युकां के चुनाव पहली बार बिना डेलीगेट चुने अप्रत्यक्ष हो रहे हैं। मैदान में उतरने वाला जो प्रत्याशी सबसे ज्यादा सदस्य जोड़ेगा, उसे अध्यक्ष और उससे कम जोड़ने वाला क्रमश: अन्य पद पाएगा। ऐसी ही प्रक्रिया जिला और ब्लॉक स्तर पर रहेगी। जिला युकां के चुनाव लड़ने वालों में किन्नौर में सबसे ज्यादा बीस नेता हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति युकां के चुनाव लड़ने को सिर्फ दो ने नामांकन भरा है। युकां के सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वालें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव बनाए जाने हैं। इनके अलावा महासचिव पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी और महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। युकां का सदस्यता अभियान 15 सितंबर तक चलेगा और ज्यादा सदस्य बनाने वाले पदाधिकारी बनाए जाने हैं। चुनाव लड़ने वाले अपना नामांकन वापस नहीं ले सकेंगे। सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना है और इससे कम वाले को उपाध्यक्ष। ये दोनों की पद अनारक्षित हैं। युकां में 28 महासचिव और 18 सचिव भी चुने जाने हैं।
विज्ञापन
महासचिव के 14 पद आरक्षित हैं। इनमें महिलाओं के लिए 8 पद, एससी और एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, शारीरिक रूप से अक्षमों के लिए एक-एक सीट रखी है। प्रदेश के चुनाव लड़ने वालों से 7500 रुपये नामांकन शुल्क लिया है जबकि आरक्षित वर्ग से 4000 शुल्क वसूला है। जिला के चुनाव लड़ने के लिए शुल्क 3000 और आरक्षित वर्ग से 1500 लिया गया है। 18 से 35 साल का ही युकां सदस्य बन सकता है। चुनाव लड़ने के लिए 35 साल से कम उम्र होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला युकां चुनाव लड़ने के लिए आए नामांकन
जिला संख्या
किन्नौर 20
कांगड़ा 8
हमीरपुर 8
ऊना 8
शिमला ग्रामीण 7
सिरमौर 7
मंडी 7
चंबा 4
बिलासपुर 4
कुल्लू 5
शिमला शहरी 5
सोलन 3
लाहौल-स्पीति 2