फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   45 families families rendered homeless in disaster will get money to build houses 67.54 lakh sanctioned by gov

Shimla News: आपदा से बेघर 45 परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे पैसे, 67.54 लाख रुपये स्वीकृत

Sun, 22 Oct 2023 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 11:23 AM IST
सार

हिमाचल सरकार की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत लाभार्थियों को यह पैसा मिलेगा। बरसात के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन से जिले के उपमंडलों में गरीबों के आशियाने ढह गए थे।

विज्ञापन
45 families families rendered homeless in disaster will get money to build houses 67.54 lakh sanctioned by gov
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरसात में बाढ़ और भूस्खलन से बेघर हुए 45 परिवारों को जल्द पक्के घर मिलेंगे। जिला प्रशासन ने बेघर लोगों की आर्थिक सहायता के लिए 67.54 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। अब स्वीकृति मिलते ही राहत राशि जारी होगी। इससे लोग नए सिरे से पक्के मकान बना सकेंगे। हिमाचल सरकार की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत लाभार्थियों को यह पैसा मिलेगा। बरसात के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन से जिले के उपमंडलों में गरीबों के आशियाने ढह गए थे।

विज्ञापन


इस पर लोगों ने प्रशासन से पक्के मकान की उम्मीद जताई थी। जिला कल्याण अधिकारी केआर चौहान ने बताया कि बारिश के बाद उपमंडलों के सभी विकास खंडों के तहसील कल्याण अधिकारियों से सर्वे रिपोर्ट मांगी थी। सर्वे में 45 लोग ऐसे पाए गए हैं, जिनका मकान पूरी तरह से गिर गया था।
विज्ञापन


सर्वे के बाद सभी लाभार्थियों की मांग प्रशासन को भेजी थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थियों को गृह स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ मिलेगा। बताया कि योजना का लाभ अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लोगों को दिया जाता है। आवास के लिए प्रशासन की ओर से 1 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल में सबसे ज्यादा घर बनाने की मिली स्वीकृति
गृह स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में सबसे ज्यादा मकानों की स्वीकृति चौपाल तहसील को मिली है। चौपाल में 15, शिमला ग्रामीण और ठियोग में एक-एक, रामपुर में 8, ननखड़ी में 7, रोहड़ू में 5, कोटखाई और कुमारसैन में दो-दो तथा सुन्नी में 4 मकान बनाने की स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed