फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   43,000 himachal electricity board employees and pensioners to get insurance cover of up to 1.5 crore.

Himachal: 43 हजार बिजली बोर्ड कर्मियों और पेंशनरों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक का बीमा कवर, एमओयू साइन

Tue, 07 Jul 2026 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 05:37 PM IST
सार

बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को विशेष बैंकिंग सुविधाओं के साथ 30 लाख रुपये से लेकर 1.50 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
43,000 himachal electricity board employees and pensioners to get insurance cover of up to 1.5 crore.
विद्युत भवन में सात प्रमुख बैंकों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड के करीब 43 हजार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इसके तहत उन्हें विशेष बैंकिंग सुविधाओं के साथ 30 लाख रुपये से लेकर 1.50 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था से बोर्ड पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। इस संबंध में मंगलवार को शिमला स्थित विद्युत भवन में बोर्ड और सात प्रमुख बैंकों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन

कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, निदेशक (वित्त) श्रवण कुमार मांटा, कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) ईशा ठाकुर और मुख्य लेखा परीक्षक अर्जुन सिंह ठाकुर सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को शामिल किया गया है। कर्मचारियों और पेंशनरों को अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी बैंक का पैकेज चुनने की स्वतंत्रता होगी। बोर्ड अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने कहा कि विद्युत क्षेत्र के कर्मचारी कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे में उनकी वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निदेशक (वित्त) श्रवण कुमार मांटा ने बताया कि कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा टर्म लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बीमा कवर की राशि संबंधित बैंक और वेतन श्रेणी के अनुसार 30 लाख रुपये से लेकर 1.50 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा कई अन्य बैंकिंग लाभ भी उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अपने मौजूदा खातों को कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट में अपग्रेड करने अथवा किसी अन्य सहभागी बैंक में स्थानांतरित करने का विकल्प भी दिया है। इससे उन्हें बेहतर सुविधाओं और अधिक लाभ वाले पैकेज का चयन करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed