{"_id":"5b58b0eb4f1c1b27618b6d57","slug":"41532539115-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त माह के अंत तक होगा शुभारंभ, ओपीडी और 200 बेडिड अस्पताल शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त माह के अंत तक होगा शुभारंभ, ओपीडी और 200 बेडिड अस्पताल शुरू करने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नेरचौक
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक में ओपीडी तथा 200 बिस्तरों का अस्पताल शुरू होने के साथ ही लोगों को एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा भी मिलेगी। पंद्रह जुलाई तक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और 200 बेडिड अस्पताल का शुभारंभ प्रस्तावित था।
विज्ञापन
अधोसरंचनात्मक सुविधाएं मुहैया न होने के चलते तय समय पर यह शुरू नहीं हो सका। लिहाजा अगस्त माह के अंत तक ओपीडी और अस्पताल शुरू करने की संभावना को लेकर बुधवार देर शाम तक अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, सतर्कता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बीके अग्रवाल ने कॉलेज प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ बैठक की और अस्पताल शुरू करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पंद्रह जुलाई को भी ओपीडी शुरू की जा सकती थीए लेकिन ओपीडी और अस्पताल शुरू होने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो इसके चलते पूरा काम होने के बाद ही सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संस्थानों में ही करवाएं डिलीवरी: अग्रवाल
मंडी/नेरचौक। अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जिलाधिकारियों के साथ भी प्रसव पूर्व देखभाल योजना की समीक्षा हेतु एक बैठक की। उन्होंने बताया कि लिंग अनुपात को समान स्तर पर करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जा रहा है तथा उन्हें प्रसव पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि येजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जा रहा है तथा आवष्यक टीकाकरण व दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
पूर्ण सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य संस्थान में ही प्रसव करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण पंजीकरण सुनिष्चित किया जाना चाहिए।