फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टैक्स और पानी बिल न भरने वालों पर सख् ती की तैयारी

टैक्स और पानी बिल न भरने वालों पर सख् ती की तैयारी

Tue, 06 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
टैक्स और पानी बिल न भरने वालों पर सख्
ती की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स, पानी के बिल और नगर निगम की संपत्तियों के बदले लीज मनी न चुकाने वाले डिफॉल्टरों पर सख्त कार्रवाई होने जा रही है। नगर निगम आयुक्त ने संबंधित शाखाओं से डिफॉल्टरों का रिकॉर्ड तलब किया है। सोमवार को इस बारे में टैक्स, जल शाखा और इस्टेट ब्रांच के अधिकारियों के साथ अहम बैठक होने जा रही है। निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने तीनों ही शाखाओं के अधिकारियों से डिफॉल्टरों की सूची साथ लाने को कहा है।
निगम आयुक्त का कहना है कि डिफॉल्टरों से अब सख्ती की जाएगी। ये पैसा न चुकाकर निगम को चपत लगा रहे हैं। अकेले टैक्स ब्रांच में ही करीब 1800 ऐसे डिफॉल्टर हैं जिन्हें करीब पांच करोड़ रुपये टैक्स भरना है। इसमें सीपीडब्ल्यूडी समेत कई सरकारी महकमे भी शामिल हैं जो 2014 के बाद से नियमित टैक्स नहीं चुका रहे हैं।
विज्ञापन

---
पानी बिल, किराया न भरने वालों की लिस्ट भी तलब
इसके अलावा कई निजी होटलों समेत कई भवन मालिकों के पानी के बिल भी जमा नहीं हो पाए हैं। निगम इन पर मेहरबान है। बिल जमा न होने पर आम जनता के कनेक्शन तो कटते हैं, लेकिन इन्हें पानी की सप्लाई जारी रहती है। बिल डिफॉल्टरों की भी सूची तलब की गई है। इसके अलावा नगर निगम की दुकानें, जमीनों के इस्तेमाल के बदले कई साल से लीज मनी या किराया न भरने वालों की भी लिस्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कहीं इस बार भी हवा न हो जाएं निगम के दावे
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल न देने वालों के खिलाफ निगम पहले ही नोटिस जारी करता रहा है। लेकिन आज तक न तो किसी की संपत्ति अटैच की गई और न ही किसी रसूखदार का कनेक्शन कटा है। हर बार नोटिस और बैठकों तक ही निगम की कार्रवाई सीमित रह जाती है। इसी के चलते टैक्स, पानी बिल के डिफॉल्टरों की सूची लंबी होती जा रही है। देखना होगा इस बार निगम कितनी वसूली कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed