फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मतदान के बाद प्रत्याशियों की जीत के दावे

मतदान के बाद प्रत्याशियों की जीत के दावे

Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद प्रत्याशियों की जीत के दावे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मतदान खत्म होते ही शिमला शहर विधानसभा क्षेत्र में जीत की शर्तों का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल विधानसभा क्षेत्र की 68 विधानसभा क्षेत्रों में शिमला शहर सीट सुर्खियों पर है। इस सीट पर समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों को फोन पर बूथ से लीड दिलाने का दावा करते देखे गए।
अमर उजाला की टीम ने शिमला शहर के विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया। टीम ने लक्कड़ बाजार, कुफ्टाधार, संजौली, भट्ठाकुफर और आसपास पोलिंग बूथों में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को विजयी बनाते रहे और टक्कर में दूसरे पार्टी के प्रत्याशी का नाम ले रहे थे। बूथ पर कार्यकर्ता बतियाते रहे कि सीट पक्की है। जीत के दावे को लेकर समर्थक शर्तें लगाते देखे गए। बूथों पर आधे घटें और घंटे बाद प्रत्याशियों के समर्थक आते देखे गए। यह पूछ रहे थे कि क्या स्थिति है। पोलिंग एजेंट के मुंह से यह सुनने को मिला भाई थ्रू, सर लीड देंगे...।
विज्ञापन

एन ब्लॉक को चर्चा में
शिमला शहरी सीट पर एन ब्लॉक की भी खूब चर्चा देखने को मिली। जब एन ब्लॉक के बारे में समर्थकों से पूछा गया कि भाई यह एन ब्लॉक क्या है? पता चला कि एन ब्लॉक मतलब एकतरफा वोट पड़ना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed