{"_id":"5e01a7e18ebc3e87d87eb9c4","slug":"40-thousand-applications-for-free-gas-connection-in-himachal-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आए 40 हजार आवेदन फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आए 40 हजार आवेदन फर्जी
Tue, 24 Dec 2019 11:23 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत हिमाचल में 40 हजार फर्जी आवेदन पाए गए। कई आवेदनों का आधार कार्ड के साथ मेल नहीं हुआ है। कई ऐसे आवेदन भी थे, जिनके परिवार में पहले ही गैस कनेक्शन था। अब इन लोगों को सूची से बाहर किया गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
27 दिसंबर को सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर हिमाचल को देश का पहला धुआं रहित प्रदेश भी घोषित कर दिया जाएगा। जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं थे, उन्हें मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। योजना के तहत सरकार ने उन सभी परिवाराें को पात्र बनाया था, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं थे। ऐसे में पंचायत स्तर तक आवेदन मांगकर लोगों को गैस वितरित की गई है।
विज्ञापन