फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   40 Percent plum purchased in orchards in kullu Himachal Pradesh

बगीचों में ही बिक गया कुल्लू का 40 फीसदी प्लम, बागवानों को घर बैठे मिले उम्दा दाम

Sat, 24 Apr 2021 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/खराहल
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/खराहल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Apr 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
40 Percent plum purchased in orchards in kullu Himachal Pradesh
प्लम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में बाहरी राज्यों के व्यापारियों को कुल्लू का रसीला प्लम खूब पसंद आ रहा है। पकने से पहले ही प्लम की 40 फीसदी फसल का बगीचों में ही सौदा हो गया है। इस बार व्यापारियों ने ऊंचे दामों पर प्लम की खरीद की है। बागवानों को भी घर बैठे ही फसल के उम्दा दाम मिले हैं। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के व्यापारी कुल्लू जिले के विभिन्न बगीचों में फसल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।  बताया जा रहा है इस बार व्यापारियों ने ऊंचे दामों से प्लम की खरीद की है। 

विज्ञापन


व्यापारी सलीम, तासीम तथा जावेद ने बताया कि रायसन, माहिली, काईस, थरमाण, डोभी, सेउबाग, कराड़सू, हुरला, मौहल तथा शिमला के रामपुर में भी उन्होंने प्लम के बगीचे खरीदे हैं। फसल को बगीचों में ही पैक कर आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली के लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य राज्यों की मंडियों में भी प्लम भेजा जाता है। बागवान वीर सिंह, अनिश ठाकुर, चमन ठाकुर, कर्मचंद अरुण ठाकुर, रामनाथ और दीपक ने कहा कि उतर प्रदेश और अन्य राज्यों के व्यापारी बगीचों में ही प्लम की फसल खरीदने के लिए पहुंचे हैं। व्यापारियों ने कई इलाकों में प्लम की खरीद की है। उन्होंने बताया कि बागवानों को फसल की अच्छी कीमत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से ये व्यापारी कुल्लू का प्लम खरीद रहे हैं। गत वर्ष लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों के व्यापारी प्लम की फसल खरीदने नहीं आ सके थे। 


जिले में इस साल प्लम की अच्छी फसल है। घाटी में करीब 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की पैदावार होती है। बागवानी विभाग के विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि कुल्लू में मौसम अनुकूल होने के कारण इस साल प्लम की अच्छी पैदावार हुई है। आगामी समय में मौसम अनुकूल रहता है तो उत्पादन और बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed