{"_id":"5e21ba318ebc3e4af0242d87","slug":"39-roads-and-five-bridges-will-be-built-in-himachal-from-161-crore-nabard-approves-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 161 करोड़ से बनेंगी 39 सड़कें और पांच पुल, नाबार्ड ने मंजूर किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 161 करोड़ से बनेंगी 39 सड़कें और पांच पुल, नाबार्ड ने मंजूर किया बजट
Fri, 17 Jan 2020 07:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
नाबार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबार्ड ने प्रदेश के लिए 161.35 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इनमें 39 सड़क परियोजनाएं और पांच पुल परियोजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के पक्ष में स्वीकृत की गई इन परियोजनाओं में 143.13 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, 60.68 किलोमीटर सड़कों का स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग और पांच पुलों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि के तहत सड़क और पुल की परियोजनाएं मंजूर करने के लिए नाबार्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशेषकर हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए नाबार्ड का महत्व और भी बढ़ जाता है, जहां सड़कें यातायात का माध्यम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परियोजनाएं तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग को बधाई देते हुए तुरंत निविदाएं आमंत्रित करने और इन परियोजनाओं पर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि विभाग इन परियोजनाओं पर प्रभावी रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में आरआईडीएफ 25 में 464.83 करोड़ रुपये की 115 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें 102 सड़क परियोजनाएं और 13 पुल परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन