फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   3694 SIM cards issued on others Aadhaar in Himachal Pradesh FIR lodged against 114 SIM vendors

Himachal News: दूसरों के दस्तावेजों पर बेचे हजारों फर्जी मोबाइल सिम, 114 दुकानदारों पर केस

Fri, 30 Jun 2023 02:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/भराड़ी/चंबा/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/भराड़ी/चंबा/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jun 2023 02:32 PM IST
सार

प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी सिम कार्ड बेचने का खुलासा हुआ है। प्रदेश भर में 3694 फर्जी सिम कार्ड बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने एक ही फोटो पर अलग-अलग आईडी लगा कर विभिन्न कंपनियों के सैकड़ों सिम कार्ड बेच डाले।

विज्ञापन
3694 SIM cards issued on others Aadhaar in Himachal Pradesh FIR lodged against 114 SIM vendors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में किसी और के दस्तावेजों पर दुकानदारों ने 3694 फर्जी मोबाइल सिम बेच दिए। अभी तक तीन जिलों का ही आंकड़ा सामने आया है जबकि अन्य जिलों में जांच जारी है। फर्जी सिम बेचने पर पुलिस ने 114 दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बिलासपुर के तीन थानों में 24, चंबा में 9 और ऊना में 81 दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि फर्जी सिम बचने के आरोप में जिले के 24 दुकानदारों पर धोखाधड़ी का मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी सिम कार्ड बेचने का खुलासा हुआ है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) की ओर से एक रिपोर्ट अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कार्यालय में दी है, जिसके आधार पर फर्जीवाड़ा करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में 3694 फर्जी सिम कार्ड बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने एक ही फोटो पर अलग-अलग आईडी लगा कर विभिन्न कंपनियों के सैकड़ों सिम कार्ड बेच डाले।
विज्ञापन


कई वारदातों में फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करने के मामले उजागर होने के बाद डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट ने देश भर में डेटा का विश्लेषण किया है। विश्लेषण के पहले चरण में प्रदेश में 3694 फर्जी सिम कार्ड की पहचान हुई है। साथ ही इन सिम कार्ड को दस्तावेजों में हेरफेर कर सक्रिय करने वाले कई विक्रेताओं की भी पहचान की गई है। बिलासपुर के झंडूता थाना में दो विक्रेताओं, घुमारवीं थाना में नौ और बरमाणा थाना में 13 विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में इस तरह के फर्जीवाडे़ पर कार्रवाई करने को कहा गया है। बड़े स्तर पर ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। यह पूरे हिमाचल प्रदेश में हो रही है। - सतवंत अटवाल, कार्यवाहक राज्य पुलिस महानिदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed