फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   350 drinking water schemes of Himachal Pradesh in the grip of drought

Water Crisis In Himachal: हिमाचल प्रदेश की 350 पेयजल योजनाएं सूखे की चपेट में, पानी के लिए मारामारी

Wed, 29 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अशोक चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
अशोक चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 May 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में जलसंकट पैदा हो गया है। शिमला और सोलन की अगर बात करें तो यहां दोनों जिलों के हजारों उपभोक्ताओं को पांचवें से सातवें दिन पानी मिल रहा है। 

विज्ञापन
350 drinking water schemes of Himachal Pradesh in the grip of drought
शिमला के रिज मैदान पर पानी के टैंकर को भरते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों शिमला और सोलन में पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया है। भीषण गर्मी के बीच दोनों जिलों के हजारों उपभोक्ताओं को पांचवें से सातवें दिन पानी मिल रहा है। हालात यह है कि जलशक्ति विभाग ने दोनों जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर टैंकरों से पानी देने की मंजूरी मांगी है।

विज्ञापन


विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए पेयजल परियोजनाओं को लेकर रिपोर्ट भी तैयार कर दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश में कुल 10,067 पेयजल परियोजनाएं हैं। इनमें ज्यादातर में जलस्तर घट गया है। वहीं, 350 पेयजल परियोजनाएं ऐसी हैं जो लगातार सूख रही हैं। इनमें भी 165 परियोजनाएं ऐसी हैं जिनमें पानी का जलस्तर 80 फीसदी तक घट गया है। इन 165 में भी जिला शिमला और सोलन की 102 पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें जलस्तर इतना कम हो गया है कि जलशक्ति विभाग के टैंक तक नहीं भर पा रहे हैं। लोगों को हफ्ते में एक बार पानी मिल रहा है। ये योजनाएं ज्यादातर ग्रामीण इलाकों की हैं। सोलन जिला के कसौली, धर्मपुर इलाके सबसे ज्यादा सूखे की चपेट में हैं। इसके अलावा शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र में भी पेयजल योजनाएं लगभग ठप हो गई हैं।
विज्ञापन


अधिकारी चुनाव में, कैसे मिलेगी राहत
गहराते जलसंकट के बीच जलशक्ति विभाग के हाथ भी खड़े हो गए हैं। सूखते पेयजल स्रोतों से जनता को कैसे राहत दिलाए, यह समझ नहीं आ रहा। विभाग के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी इन दिनों चुनाव ड्यूटी में हैं। ऐसे में वैकल्पिक स्रोतों से भी पानी उठाने के इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। विभाग का कहना है कि पेयजल स्रोतों में जितना भी पानी उपलब्ध है, उसे लोगों के लिए लिफ्ट किया जा रहा है। यदि गर्मी का कहर ऐसे ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में हालात चिंताजनक होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग लगातार पेयजल परियोजनाओं से पानी की पंपिंग बढ़ा रहा है, लेकिन गर्मी के कारण ज्यादातर परियोजनाओं में जलस्तर काफी कम हो गया है। प्रदेश में 350 परियोजनाएं सूखे की चपेट में हैं। कई इलाकों में टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति देने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है- अंजू शर्मा, प्रमुख अभियंता, जलशक्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed