{"_id":"5ff6cfa08ebc3e340905a685","slug":"350-corona-vaccine-centres-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अब 350 होंगे कोरोना वैक्सीन के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अब 350 होंगे कोरोना वैक्सीन के केंद्र
Thu, 07 Jan 2021 02:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार हिमाचल में अतिरिक्त कोविड वैक्सीन सेंटर बनाने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 90 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए 300 सेंटर बनाए थे, लेकिन कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 35 हजार होने पर अब विभाग ने 50 और सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर और फिर 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
इसकी केंद्र सरकार की ओर से अलग से गाइडलाइन जारी होनी है। अब प्रदेश में 14 सौ से भी कम कोरोना एक्टिव मामले रह गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से लगाई गई बंदिशें से मामलों में कमी आई है। बड़ी बात यह है कि बीते महीने प्रदेश में प्रतिदिन 500 और इससे भी अधिक मामले आते थे। अब इनकी संख्या 100 से कम आने लगी है। बीते सोमवार को प्रदेश के 84 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल में प्रतिदिन 8 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग हो रही है। इससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग जागरूक हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि मामले भले ही कम आ रहे हों, सैंपल की संख्या नहीं घटेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारी के प्रति सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन