फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   35 Panchkarma specialists will be posted in Ayurveda institutes of Himachal

Panchkarma Specialists: हिमाचल के आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे 35 पंचकर्मा विशेषज्ञ

Tue, 20 Sep 2022 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 12:57 PM IST
सार

आयुर्वेदिक (आयुष) विभाग के सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में अब पंचकर्मा करवाने में दिक्कतें नहीं आएंगी। अस्पतालों में पंचकर्मा विशेषज्ञ तैनात किए जा रहे हैं।    
 

विज्ञापन
35 Panchkarma specialists will be posted in Ayurveda institutes of Himachal
आयुष विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के आयुर्वेद (आयुष) अस्पतालों में अब पंचकर्मा करवाने के लिए लंबी तारीख नहीं मिलेगी। सरकार अस्पतालों में 35 पंचकर्मा विशेषज्ञों की तैनाती करने जा रही है। इनमें 16 पुरुष और 14 महिलाएं होंगी। इसके अलावा अन्य 6 पद ओबीसी, अनुसूचित जाति और जनजाति श्रेणियों से भरे जाएंगे। अभी प्रदेश के कई अस्पतालों में पंचकर्मा शुरू नहीं हुआ है। कई अस्पतालों में डॉक्टर को पंचकर्मा करना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर सरकार ने अस्पतालों में पंचकर्मा विशेषज्ञ लगाने का फैसला लिया है। शिमला और पपरोला में पंचकर्मा चल रहा है। डॉक्टर आयुर्वेद पद्धति से पंचकर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन


ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद डॉक्टरों को पंचकर्मा करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में मरीजों को पंचकर्मा के लिए तारीख देनी पड़ती है। आंखों में दर्द रहना, माइग्रेन, मांसपेशियों में दिक्कत आदि के लिए पंचकर्मा बेहतर माना जाता है। आयुर्वेद की इस पद्धति से मरीज ठीक हो जाते हैं। हालांकि, इसमें समय की ज्यादा खपत रहती है, लेकिन बीमारियां जड़ से खत्म होती हैं। आयुर्वेदिक (आयुष) विभाग के सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में अब पंचकर्मा करवाने में दिक्कतें नहीं आएंगी। अस्पतालों में पंचकर्मा विशेषज्ञ तैनात किए जा रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed