फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   343 hens died in shimla, bird flu suspected

शिमला में बर्ड फ्लू का खौफ, मरी 343 मुर्गियां

Fri, 26 Dec 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Dec 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
343 hens died in shimla, bird flu suspected

चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद शिमला में एकसाथ 343 मुर्गियां मरने से हड़कंप मच गया है। ये मुर्गियां हरियाणा के नारायणगढ़ से लाई गई थीं। नगर निगम के स्लॉटर हाउस में सप्लाई पहुंचने पर निरीक्षण के दौरान मुर्गियों के मरने का पता चला।

विज्ञापन


एक साथ इतनी मुर्गियां मरने से बर्ड फ्लू का अंदेशा जताया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने जांच के लिए मुर्गिर्यों के सैंपल जालंधर भेज दिए हैं। मर चुकी मुर्गियों को दफना दिया है। सप्लाई में आईं शेष 1357 मुर्गियों को जांच रिपोर्ट आने तक फ्रीज कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट तीन दिन में आएगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर इनकी मौत कैसे हुई है। बहरहाल इस घटना से शहर के कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ही पहुंचाई थी शिमला

343 hens died in shimla, bird flu suspected

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह नारायणगढ़ से दो छोटे ट्रकों में 1700 मुर्गियों की सप्लाई शिमला पहुंची। स्लॉटर हाउस पहुंचने पर निरीक्षण के दौरान 346 मुर्गियां मरी पाई गईं। इनमें एक ट्रक में 300, दूसरे में 43 मुर्गियां थीं।

सूचना के बाद तीन डॉक्टर और तीन फार्मासिस्टों की टीम ने बारीकी से इसकी जांच की। जांच में पाया कि ट्रक में क्षमता से अधिक मुर्गियां भरी हुई थीं। दम घुटने से मुर्गियों के मरने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि ऐहतियात के तौर पर सैंपल लिए गए हैं। ठंड की वजह से भी कई बार मुर्गियों की मौत हो जाती है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

सुखना लेक में सामने आ चुका बर्ड फ्लू

343 hens died in shimla, bird flu suspected

चंडीगढ़ की सुखना लेक में इस साल बर्ड फ्लू का मामला सामने आ चुका है। इसके बाद यूटी प्रशासन ने सुखना लेक पर पर्यटकों की एंट्री बैन कर दी थी। लेक से लेकर आईलैंड तक एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया था।

बर्ड फ्लू के चलते सुखना लेक पर बतखों का मरने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने जांच की और बर्ड फ्लू की पुष्टि की थी। हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति में वायरस की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed