फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   34 roads blocked in the district, apple business in trouble

Shimla News: जिले में 34 सड़कें अवरुद्ध संकट में सेब का कारोबार

Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
34 roads blocked in the district, apple business in trouble
बारिश के कारण जिले में जगह-जगह भूस्खलन और डंगे गिरने से यातायात अवरुद्ध
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया बहाली का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेब की फसल भी रास्ते में फंस गई है तथा बागवानों ने तुड़ान भी रोक दिया है।


दूसरे दिन करीब 34 संपर्क मार्ग अवरुद्ध रहे जबकि 14 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हुई। अपर शिमला में वर्तमान में सेब सीजन जोरों पर हैं लेकिन सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन कई जगह बारिश के कारण लगातार हो रहे भूस्खलन और डंगों को नुकसान पहुंचने से सड़कों को बहाल करने में समय लग रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण बागवानों ने सड़कों की खस्ताहालत को देखते हुए सेब तुड़ान रोक दिया है।
विज्ञापन

इसका असर फल मंडियों में सेब की आपूर्ति पर भी दिख रहा है। पिछले हफ्ते फल मंडी भट्ठाकुफर में 350 पिकअप सेब लेकर पहुंच रही थी वहीं इस सप्ताह इनकी संख्या घटकर 200 पहुंच गई है। बागवानों को चिंता इस बात की सता रही है कि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में अगर समय पर सेब तुड़ान नहीं होता है तो फसल खराब होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed