{"_id":"613502af8ebc3e7a224b7393","slug":"34-grams-of-chitta-recovered-from-volvo-and-private-bus-shimla-news-sml3828309141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस और निजी बस से चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो बस और निजी बस से चिट्टा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नशे के काले कारोबार में जिले में इस महीने में कई तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, बावजूद नशे का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार देर रात एसआईयू टीम ने वोल्वो बस और निजी बस से हेरोइन समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुल्लू जिला के निरमंड निवासी निखिल ठाकुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबी लाल राणा के नेतृत्व में टीम कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकट मोचन, तारा देवी और शोघी क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच तारा देवी के पास सोलन से शिमला की तरफ आ रही एक निजी बस को निरीक्षण के लिए रोका और इसमें सफर कर रहे एक यात्री से 4.08 ग्राम हेरोइन बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक आरोपी जीरकपुर से चिट्टा खरीदकर लाया था और रामपुर जा रहा था। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
इसी दौरान एसआईयू टीम ने दिल्ली-शिमला रूट की एचआरटीसी वोल्वो बस को रोककर तलाशी ली ओैर सीट संख्या 37 पर एक भूरे रंग का पैकेट पड़ा मिला। सीट पर कोई भी यात्री नहीं बैठा था। पुलिस ने पैकेट को खोलकर जांचा तो इसमें 30.25 ग्राम चिट्टा निकला। मामले में पुलिस ने ड्राइवर-कंडक्टर सहित एक दर्जन यात्रियों से पूछताछ की है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि बसों में हेरोइन बरामदगी की घटनाओं को लेकर थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।