{"_id":"5b23f8a34f1c1bac6e8b7fd3","slug":"31529084067-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को राहत, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को राहत, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटी
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निर्माण कार्यों पर लगी रोक हट गई है। पेयजल संकट के चलते पिछले करीब ढाई हफ्ते से इन कार्यों पर रोक लगी हुई थी। निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने रोक हटने की पुष्टि की है। रोक हटने के बाद अब लोग अपने भवनों का निर्माण पूरा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर में बन रही पार्किंग, रास्तों और डंगों का काम भी दोबारा शुरू हो सकेगा। हालांकि, शहर में निर्माण कार्यों के लिए नगर निगम अभी भी पानी की सुविधा नहीं देगा। लोगों को खुद अपने स्तर पर एमसी एरिया के बाहर जाकर पानी लाना होगा।
विज्ञापन
नगर निगम निर्माण कार्यों के लिए मिलने वाले कनेक्शनों पर रोक भी जारी रखेगा। निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने कहा कि फिलहाल निर्माणकार्यों पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया गया है। इसके बारे में उपायुक्त से भी बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद जो दिशा निर्देश मिले हैं, उसे लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन