फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   धुपक्यारा स्कूल बना ओवरऑल विजेता

धुपक्यारा स्कूल बना ओवरऑल विजेता

Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
धुपक्यारा स्कूल बना ओवरऑल विजेता
खैरा (कांगड़ा)। रावमापा जालग में अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जयसिंहपुर जोन के 20 विद्यालयों के 190 प्रतिभागियों ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की ओवरआल ट्रॉफी पर रावमापा धुपक्यारा ने कब्जा जमाया। अंतिम दिन मुकाबलों में वॉलीबाल में रावमापा धुपक्यारा ने अप्पर लंबागांव को हराकर, कबड्डी में आलमपुर ने बालकरूपी को, बैडमिंटन में आलमपुर ने जालग तथा खो-खो में धूपक्यारा ने लाहड़ू को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मार्चपास्ट में धुपक्यारा का प्रदर्शन उम्दा रहा। कोसरी स्कूल ने अनुशासन में सबको पछाड़ा। वहीं, भाषण में संघोल विजेता, जबकि पपलाह उपविजेता रहा। ग्रुप सांग में पपलाह विजेता व कोटलू उपविजेता, वन एक्ट प्ले में पपलाह विजेता तथा फोक डांस में जालग विजेता रहा। रावमापा जालग के प्रधानाचार्य कुलजीत सिंह और पंचायत प्रधान रितु धीमान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष सिरमौर कटोच, सुआं के प्रधान सुदर्शन सिंह, पूर्व प्रधान ओपी धीमान, प्रवक्ता राज कुमार, सुनील कटोच, कुलदीप पटियाल, अशोक रुकवाल, स्वरूप धीमान, अशोक राणा, सुनील स्मकड़िया, सीएचटी कश्मीर सिंह और संजय मिन्हास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed