फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   300 Quintal onion supply to himachal pradesh will be sold in dipos

तीन दिन बाद हिमाचल पहुंचेगा 300 क्विंटल प्याज, डिपो में होगा ये दाम

Mon, 23 Dec 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
300 Quintal onion supply to himachal pradesh will be sold in dipos
- फोटो : अमर उजाला

लोगों के आंसू निकाल रहे महंगे प्याज से राहत देने के लिए 27 दिसंबर को प्रदेश में 300 क्विंटल सप्लाई पहुंच रही है। इस प्याज को सस्ते राशन की दुकानों (डिपुओं) में 65 रुपये प्रति किलो बेचा जाएगा। इसके अलावा नए साल के पहले सप्ताह में और 900 क्विंटल की सप्लाई गोदामों में पहुंच जाएगी।   

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्याज 100 से 150 रुपये किलो तक बिक रहा है। अफगानिस्तान से आया प्याज लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। भले ही इस प्याज की कीमत 90 रुपये प्रति किलो हो लेकिन स्वाद ठीक न होना और आकार बड़ा होने के कारण लोग इसे नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक आबिद हुसैन सिद्दिकी ने बताया कि केंद्र से मांगी गई प्याज की सप्लाई का 300 क्विंटल प्याज तीन से चार दिन के भीतर हिमाचल पहुंच जाएगा। केंद्र से कुल 1200 क्विंटल प्याज की आपूर्ति की जा रही है। नए साल पर 900 क्विंटल प्याज केंद्र से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed