फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   29 posts of teachers and one post of non-teacher will be filled in HPU Shimla.

HPU Shimla: एचपीयू शिमला में भरे जाएंगे शिक्षकों के 29 और गैर शिक्षक का एक पद

Thu, 19 Oct 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Oct 2023 07:58 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों के शिक्षकों के 29 पद और गैर शिक्षक का एक पद एडवाइजर एवं कंसलटेंट विज्ञापित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए 27 अक्तूबर को विवि का भर्ती पोर्टल खुलेगा। 

विज्ञापन
29 posts of teachers and one post of non-teacher will be filled in HPU Shimla.
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों के शिक्षकों के 29 पद और गैर शिक्षक का एक पद एडवाइजर एवं कंसलटेंट विज्ञापित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए 27 अक्तूबर को विवि का भर्ती पोर्टल खुलेगा। 10 नवंबर तक इन विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। विवि की ओर से जारी विज्ञापन और पात्रता संबंधी जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इन पदों के लिए पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी अपनी योग्यता से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी। उन्हें पुरानी लाॅग इन आईडी के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऐसा करने पर ही उन्हें फीस छूट मिल सकेगी। आवेदनकर्ताओं को आवेदन की हार्ड कॉपी भर्ती कार्यालय में जमा करवानी होगी। विवि कुलसचिव ने भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदन ए श्रेणी में प्रोफेसर के पदों में पीजी सेंटर के बायोटेक विभाग में अनारक्षित एक पद, विधि विभाग में ओबीसी का एक, लोक प्रशासन में अनारक्षित श्रेणी का एक पद, सह आचार्य पदों में डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अनारक्षित पद, फोरेंसिक साइंस ओबीसी श्रेणी का एक, बौद्धिस्ट स्टडीज में ओबीसी का एक पद, विधि विभाग में अनारक्षित एक्स सर्विस मेन का एक, ईडब्लूएस का एक, सहायक आचार्य के पीजी सेंटर के भरे जाने वाले पदों में बॉयोटेक्नोलॉजी एक अनारक्षित श्रेणी पद, फोरेंसिक साइंस के चार पदों में अनारक्षित का एक, अनुसूचित जाति का एक, ईडब्लूएस का एक, अनारक्षित एक्स सर्विस मेन का एक पद भरा जाना है। फोरेन लैंग्वेज के तीन पदों में जर्मन का ओबीसी श्रेणी का एक, रशियन भाषा में डीडीएच और दिव्यांग श्रेणी का एक पद, फ्रेंच में अनारक्षित श्रेणी से एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल एमबीए में ईडब्लूएस का एक, लोक प्रशासन में अनारक्षित श्रेणी से दो पद, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के भरे जाने वाले तीन पदों में अनारक्षित श्रेणी के दो, इडब्लूएस का एक पद भरा जाएगा। विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल में लोक प्रशासन विभाग में अनुसूचित जाति श्रेणी से एक पद भरा जाएगा। विवि के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के लिए विज्ञापित किए गए पदों में विधि विभाग में सहायक आचार्य के दो पद शामिल हैं। इसमें अनारक्षित पीडब्लूडी और बीएलवी से एक, एक्ससर्विस मेन से एक पद, एमबीए में तीन पद इसमें अनारक्षित श्रेणी से एक, अनारक्षित एक्स सर्विस मेन से एक और ईडब्लूएस से एक पद भरा जाएगा। विवि के पांच वर्षीय विधिक संस्थान यूआईएलएस में विधि विषय का एक अनारक्षित श्रेणी का पद भरा जाना है। इसके अलावा गैर शिक्षक श्रेणी में अनारक्षित श्रेणी से सलाहकार व कंसलटेंट का एक पद भरा जएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed