{"_id":"60ab4e888ebc3e6e8d211a18","slug":"28-development-projects-will-be-started-soon-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में जल्द ही शुरू होंगे 28 और विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में जल्द ही शुरू होंगे 28 और विकास कार्य
Mon, 24 May 2021 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 12:29 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, सिंचाई व शिक्षा जैसे विभागों से जुड़े कई प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विभिन्न विभागों से जुड़े 28 विकास कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग की मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार से एफसीए की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इन केसों को सुप्रीम कोर्ट भेजा है। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, सिंचाई व शिक्षा जैसे महकमों से जुड़े इन प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के दौरान करीब डेढ़ साल पहले पेड़ों के काटे जाने व वन भूमि के प्रयोग पर रोक लगा दी थी। कोर्ट के रोक लगाने के बाद प्रदेश सरकार के हजार करोड़ से ज्यादा के करीब ढाई सौ प्रोजेक्ट अधर में पड़ गए थे।
विज्ञापन
सरकार ने कोर्ट से गुजारिश की थी कि सरकारी प्रोजेक्टों के लिए वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी जाए। इसके बाद ही कोर्ट ने बड़ी संख्या में मामलों में वन भूमि के उपयोग के लिए नियमों के अनुसार अनुमति प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन
कर्फ्यू के बाद फिर भेजे जाएंगे मामले
कर्फ्यू की वजह से वन विभाग में इस समय एफसीए मंजूरी की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। सूत्रों का कहना है कि कार्यालय खुलते ही दो दर्जन और केस केंद्र सरकार से मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। वहां से मंजूरी आने पर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।