{"_id":"5c38a748bdec2273521d9225","slug":"27-lakh-compensation-to-the-innocent-who-lost-both-hands-in-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दोनों हाथ गंवाने वाले मासूम को 27 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दोनों हाथ गंवाने वाले मासूम को 27 लाख मुआवजा
Sat, 12 Jan 2019 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने बिजली बोर्ड की लापरवाही से दोनों हाथ खोने वाले 11 वर्षीय बच्चे को 27 लाख का मुआवजा देने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने आदेश दिया कि बिजली बोर्ड यह राशि पीड़ित को दे।
विज्ञापन
मामले के अनुसार 30 नवंबर, 2016 को ऊना के हरोली तहसील में प्रार्थी खेलते हुए विद्युत बोर्ड की हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान उसकी दोनों बाजुओं को काटना पड़ा।
विज्ञापन
कोर्ट ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना को निर्देश दिए हैं कि वह तीन महीने में एक बार पीड़ित के घर जाकर कोर्ट के आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करें। इसके तहत प्रार्थी को मेडिकल सहायता मुहैया करवाने और मुआवजे की राशि का सही उपयोग का पता करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना को प्रार्थी की सहायता के लिए कृत्रिम अंग देने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग से संभावनाएं तलाशने को कहा है। इसकी कीमत राज्य विद्युत बोर्ड को वहन करनी होगी।
कोर्ट ने आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि प्रार्थी को बालिग होते ही प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने के लिए भी सोचे। सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि पीड़ित बालक को पूरी उम्र मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।