फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   26 thousand new member joined aam aadmi party in himachal pradesh

पंजाब में जीत के बाद दस दिन के भीतर सूबे में आप से जुड़े 26 हजार नए सदस्य

Sun, 20 Mar 2022 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Mar 2022 09:34 PM IST
सार

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में 25 हजार लोगों के उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। यह रोड शो 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में होगा।

विज्ञापन
26 thousand new member joined aam aadmi party in himachal pradesh
रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद दस दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) से 26 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। आप का दावा है कि चुनाव परिणाम से पहले प्रदेश में उनके सदस्य 1.50 लाख थे, जिनकी संख्या रविवार तक 1.76 लाख पहुंच गई है। आप से जुड़े नए सदस्यों में अधिकतर वकील, डॉक्टर और पूर्व अधिकारी बताए जा रहे हैं। यही नहीं, सदस्यता अभियान को और तेज करने के लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। जल्द ही प्रदेश में आप की युवा और महिला ब्रिगेड बनाने की तैयारी भी है। हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक जनता के बीच जाकर आप के प्रति टोह ले रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री व विधायक भी इन दिनों दिल्ली में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से संपर्क साध रहे हैं। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने दस दिन के भीतर 26 हजार नए सदस्य जुड़ने का दावा किया है। भंडारी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा लाखों में होगा। 
विज्ञापन


केजरीवाल के रोड शो में 25 हजार लोगों के उमड़ने की संभावना
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में 25 हजार लोगों के उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। यह रोड शो 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में होगा। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के हिमाचल प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि मंडी में बड़ा रोड शो होगा। प्रदेश में आप मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। आप पंजाब का फार्मूला यहां भी अपनाने पर विचार कर रही है। अफ सरों सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता आप के संपर्क में हैं। ईमानदार छवि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed