फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‌26 house on fire in balichowki of mandi himachal

मंडी में आग का तांडव, पूरा गांव जलकर हुआ राख, 119 लोग बेघर

Tue, 31 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 31 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
26 house on fire in balichowki of mandi himachal

हिमाचल में चुनावी तपिश के बीच मंडी के बालीचौकी में अचानक लगी आग में पूरा डाहर गांव ही जलकर राख हो गया है। भीषण अग्निकांड में 26 घर और 10 गौशालाएं राख के ढेर में तबदील हो गईं। 

विज्ञापन


दलित बस्ती में 23 परिवारों के 119 सदस्य बेघर हो गए हैं। करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक घर में शार्ट सर्किट से लगी आग पूरे गांव में फैल गई। आग सोमवार दोपहर 3.15 बजे लगी। रात 9.00 बजे तक राख ही बची थी। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र की बालीचौकी में चुनावी जनसभा थी। गांव के अधिकतर लोग जनसभा में गए हुए थे। डाहर निवासी भूमत राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सबसे पहले उसके घर में शार्ट सर्किट से आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पूरे गांव में फैली आग

26 house on fire in balichowki of mandi himachal
तेज हवा चल रही थी जिससे पूरे गांव में आग फैल गई। महिलाएं और बुजुर्ग आग बुझाने में नाकाम रहे। जब तक दमकल वाहन पहुंचे सब जल चुका था। लोगों के पास जलते घरों को देखने के अलावा कोई चारा नहीं था। 

उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने 26 घर जलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। टेंट, कंबल और खाने-पीने का सामान भेजा जा रहा है।

पौने तीन घंटे बाद कुल्लू से लारजी से पहुंचे दमकल वाहन

26 house on fire in balichowki of mandi himachal

सराजघाटी में अग्निशमन केंद्र नहीं है। सड़क भी पर्याप्त नहीं है। करीब साढ़े पांच बजे कुल्लू के लारजी से फायर बिग्रेड सड़क तक पहुंची। गांव सड़क से आधा किलोमीटर दूर था। दमकल कर्मियों को नीचे तक पाइप जोड़ने में ही आधा घंटा लग गया। करीब छह बजे तक मदद पहुंची, तब तक सब कुछ राख हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed