फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2500 candidates applied for forest guard five posts

हाय रे बेरोजगारी! सिर्फ 5 पदों के लिए 2500 ने किया आवेदन

Tue, 04 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 04 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
2500 candidates applied for forest guard five posts

हिमाचल के जिला चंबा में वनरक्षक के लिए भारी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। मात्र पांच पदों के लिए करीब अढ़ाई हजार आवेदन पहुंचे हैं। इससे पता चलता है कि बेरोजगारों युवाओं की फौज खड़ी है। पांच वन रक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। गैर जनजातीय पंचायतों के युवाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जुलाई थी।

विज्ञापन


जनजातीय पंचायतों के युवाओं को ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। एक ही अभ्यर्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन दोनों करता है तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में आवेदन प्रक्रिया तीन हजार के पार भी हो सकती है। अरण्यपाल चंबा अनिल शर्मा ने बताया कि करीब अढ़ाई हजार युवाओं ने अब तक आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन दोनों आंकड़े शामिल हैं। कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के युवा 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed