फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   250 university employees will be on duty for the Panchayat elections.

Shimla News: पंचायत चुनाव विवि के 250 कर्मियों की लगेगी ड्यूटी

Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
250 university employees will be on duty for the Panchayat elections.
शिमला। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। पंचायत चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय के करीब 250 कर्मचारियों और अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी दोनों शामिल रहेंगे। रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी की ओर से जारी आदेश में कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक कर्मचारियों का व्यवहार और कार्यालय का कामकाज आचार संहिता के अनुसार होना चाहिए। विश्वविद्यालय ने 26, 28 और 30 मई को पंचायत चुनाव के कारण घोषित सवैतनिक अवकाश भी लागू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि जो कर्मचारी किसी दूसरे स्थान पर तैनात हैं लेकिन अपने गांव या क्षेत्र में वोट डालने के हकदार हैं, उन्हें विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article