फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   24 JBT teachers of Kullu district became CHT, Elementary Education Department issued orders

Kullu News: कुल्लू जिले के 24 जेबीटी बने सीएचटी, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Wed, 03 May 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 08:04 PM IST
सार

कुल्लू जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात 24 जेबीटी को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इन शिक्षकों पदोन्नत कर सीएचटी (केंद्रीय मुख्य अध्यापक) बनाया गया है।

विज्ञापन
24 JBT teachers of Kullu district became CHT, Elementary Education Department issued orders
जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात 24 जेबीटी को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इन शिक्षकों को पदोन्नत कर सीएचटी (केंद्रीय मुख्य अध्यापक) बनाया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नत हुए सभी शिक्षकों को अब नए स्कूलों में बतौर सीएचटी ज्वाइन करना होगा। सीएचटी बनने के बाद जेबीटी में खुशी की लहर है। शिक्षक पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


स्कूलों में सीएचटी के खाली पदों पर जेबीटी को नियुक्तियां दी गई हैं। शिक्षा विभाग कुल्लू के आदेशों के मुताबिक हिंबरी स्कूल में तैनात जेबीटी रामलाल को खरगां, राधा देवी को कन्याल से सिमसा में, नीरू शर्मा को धारा, प्यारे राम को मकटूू से खल्याणी, गुलबदन सिंह को निरमंड खंड में अनास से शारटी में, हरबंस लाल को निरमंड खंड के रंदल, हुक्म राम को वशिष्ठ, सोहन सिंह को मोइन, तेज राम को होर्नगाड़, लाल सिंह पुंथल, खूब राम को सरगा, रूकम राम को कंडा और भुवनेश्वर को दवाड़ा स्कूल में सीएचटी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा संतोष कुमारी को डोभी, टेक चंद को जेष्ठा, चमन लाल को राशकड़, शेर सिंह को बड़ाग्रां, उगम राम को मोहिनी, निहाल चंद को लीगन, राम सिंह को जौली, अमर चंद को निरमंड खंड के धरमोट, चुनी लाल को पजोही, लोत राम को चेहणी, डूर सिंह को शिल्हा स्कूल में बतौर सीएचटी तैनात किया गया है। शिक्षा खंड नग्गर, कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, शिक्षा खंड बंजार, निरमंड में यह नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ कुल्लू के अध्यक्ष इंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि 24 जेबीटी शिक्षकों के सीएचटी बनाए जाने के लिए संघ ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का आभार जताया है। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरजीत राव का कहना है कि जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नत कर सीएचटी बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed