{"_id":"649ef660aefe1a006a05ac5b","slug":"23-superintendents-promoted-in-himachal-will-serve-in-different-districts-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिमाचल में 23 अधीक्षक पदोन्नत, विभिन्न जिलों में देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिमाचल में 23 अधीक्षक पदोन्नत, विभिन्न जिलों में देंगे सेवाएं
Fri, 30 Jun 2023 09:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Jun 2023 09:06 PM IST
सार
प्रदेश में 23 अधीक्षक ग्रेड टू को पदोन्नत किया गया है। अब ये हिमाचल के विभिन्न जिलों में ग्रेड वन पद पर सेवाएं देंगे। प्रदेश शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश ने 24 जून को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 23 अधीक्षक ग्रेड टू को पदोन्नत किया गया है। अब ये हिमाचल के विभिन्न जिलों में ग्रेड वन पद पर सेवाएं देंगे। प्रदेश शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश ने 24 जून को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक कर्मचंद, निर्मल थापा, राजेश कुमार, भेदराम शर्मा, बिंदु जंबाल, शिशुपाल, अजीज मोहम्मद, मिलाप चंद, अमरनाथ, लेखराम गुलशन, नरेंद्र कुमार, सागर दास, अशोक कुमार, प्रेमचंद, ध्रुवी देवी, मोती लाल, अमरनाथ-दो, मोहन लाल, बालकृष्ण, उत्तम, राधा, टशी दोरजे, रजनीश कुमार, कमला ठाकुर को पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता एलआर गुलशन, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिक्षा निदेशालय इकाई के अध्यक्ष रवींद्र मेहता और कमला ठाकुर ने अधीक्षक ग्रेड वन की पदोन्नति अधिसूचना जारी करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, सुंदर सिंह ठाकुर, अभिषेक जैन, पंकज राय, अमरजीत शर्मा, घनश्याम चंद आदि का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन