फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   23 fair-price ration shops to open in the district; licenses to be cancelled if rules are violated

Shimla News: जिले में खुलेंगी सस्ते राशन की 23 दुकानें, नियम तोड़े तो लाइसेंस रद्द

Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
23 fair-price ration shops to open in the district; licenses to be cancelled if rules are violated
जिले में 1.13 लाख लोगों को योजना से जोड़ना है लक्ष्य, डीसी ने बैठक में अधिकारियों दिए निर्देश
विज्ञापन

राशन डिपो सबलेट करने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 23 स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का प्रस्ताव है। ग्रामीण क्षेत्रों में 3,74,345 लोगों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 2,61,336 लोगों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 1,13,009 लोगों को कवर करना बाकी है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए हैं कि जिन पंचायतों में अभी तक उचित मूल्य की दुकान नहीं है, वहां दुकान खोलने की संभावनाएं तलाशी जाएं। इसका उद्देश्य लोगों को घर-द्वार के नजदीक राशन उपलब्ध करवाना है। वहीं जिन सहकारी सभाओं (सोसायटियों) की ओर से राशन डिपो सबलेट करने की शिकायतें मिली हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डिपो के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्यान्न के आवंटन और वितरण से संबंधित आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। आंकड़ों के अनुसार जुलाई से सितंबर तक चावल का आवंटन 1,698 क्विंटल और वितरण 1,402 क्विंटल रहा। वहीं फोर्टिफाइड गेहूं के आटे का आवंटन 1,402 क्विंटल और वितरण 1,704 क्विंटल दर्ज किया। उपायुक्त ने विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं नई राशन दुकानें
जिला शिमला में लोगों को नजदीक राशन उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विकास खंडों नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसमें जुब्बल के झगटान और भोलाड़, नारकंडा के खनेटी और बड़ागांव के सराहन, चिड़गांव के सारीबासा स्थित देवरीधार, सुन्नी के वार्ड नंबर तीन, कुफ्टाधार, रामपुर के शाह और व्युथल, कोटखाई के झड़ग तथा ठियोग के धमाली शामिल हैं। इसके अलावा, शिमला शहर के लोअर खलीनी, टुटू के ब्यारी, शिमला ग्रामीण के दुब्बल, डोडरा के वार्ड नंबर एक, चौपाल और नेरवा के संबंधित वार्डों, गोरली पंचायत के मझगांव, रोहड़ू के शीलघाट और पुजारली पंचायत के वार्ड नंबर चार में भी दुकानें खोलने का प्रस्ताव है। शिमला शहर के टुटीकंडी में आईएसबीटी के नजदीक और जतोग कैंट क्षेत्र में भी उचित मूल्य की दुकान खोलने का प्रस्ताव है। शिमला ग्रामीण की घनेवग-नेहरा पंचायत के घरोग में भी दुकान खोलने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article